गाजियाबाद (युग करवट)। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बिजनेस प्लान के तहत गांव बम्हेटा में लाल बत्ती स्थित ट्रांसफार्मर का औचक निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण के दौरान अन्य व्यवस्थाएं सहीं पाई लेकिन ट्रांसफार्मर पर सिलिका जैल नहीं मिलने पर तत्काल उन्होंने उसे लगाने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक ने सभी क्षेत्रीय अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में उपकेन्द्रों का अनुरक्षण, ट्रांसफार्मर, 33केवी लाइन, 11केवी लाइन, पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई, जम्पर व अन्य तकनीकी बिन्दुओं पर तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता जोन-1 पीके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता एके सिंह, नगरीय वितरण मंडल ऐश्वर्य सिंह आदि मौजूद रहें।