पीएम मोदी ने एनएचएआई चेयरमैन संतोष यादव से पूरी कार्ययोजना की जानकारी ली
नई दिल्ली (युग करवट)। एनएचएआई देश में कनेक्टिविटी को लेकर लगातार प्रयासरत है। देश के प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव एवं उनकी टीम पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ हर प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कर रहे हैं।
देश में प्रधानमंत्री ने एनएचएआई के कई प्रोजेक्ट्स की आधारशीला रखी है। इसी कड़ी में तमिलनाडु में प्रधानमंत्री ने तमिलनाडू में दो नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट्स की नींव रखी। इस दौरान एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तार से जाना और कार्ययोजना को भी समझा।
एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव ने बताया कि इसमें एनएच 332ए के 46 किलोमीटर मरक्कनम, पुडुचेरी सेक्शन को चार लेन बनाया है। जिसकी लागत 2157 करोड़ रुपए है। इस प्रोजेक्ट्स के बनने से पुडुचेरी के शहरी इलाके में शहरी ट्रैफिक जाम कम रहेगा और महाबलीपुरम और पुडुचेरी के बीच तेज कनेक्टिविटी होगी। वहीं एनएच 87 के 47 किलोमीटर परमकुडी-रामानाथपुरम सेक्शन को चार लेन का बनाना, जिसकी लागत 1853 करोड़ रुपए है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के मुख्य फायदे यह होंगे कि मदुरै और रामेश्वरम के मंदिरों में जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए तेज और सुरक्षित यात्रा होगी और खेती और समुद्री प्रोडक्ट्स को अंदरूनी इलाकों से बाजारों तक तेजी से पहुंचाया जा सकेगा।