गाजियाबाद (युग करवट)। 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इसको लेकर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की भी सूची मांगी गई है जिससे उन्हें पीएम के कार्यक्रम के लिए बतौर मजिस्ट्रेट तैनात किया जा सके। विभागीय जानकारी के अनुसार प्रशासनिक स्तर पर पीएम के कार्यक्रम के लिए जिले के सभी एडीएम, एसडीएम और एसीएम स्तर के अधिकारी तैनात होंगे, जिन्हें कार्यक्रम स्थल पर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य विभाग के अधिकारी भी कार्यक्रम के लिए तैनात किए जा सकते हैं। फिलहाल सभी अधिकारियों की सूची पुलिस कमिश्नर द्वारा मांगी गई जिसे भेजा गया है। सूची फाइनल होने के बाद अधिकारियों को उनकी डयूटी आंवटित कर दी जाएंगी। प्रशासन स्तर पर भी कार्यक्रम को तैयारी की जा रही है। नोएडा से सटे सीमा के क्षेत्र पर सौंदर्यीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है।

 

सम्भावना है कि पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए यूपी के सीएम आज पहुंच जाएंगे। ऐसे में सीएम के रूट को संवारा जा रहा हैं। हरियाली के लिए नए पेड़पौधे लगाए जा रहे हैं, डिवाइडर को पेंट किया जा रहा है।