गाजियाबाद (युग करवट)। जिन परिवारों के पास पीएनजी गैस कनेक्शन हैं, उन्हें एलपीजी गैस सिलेंडरों की डिलीवरी नहीं की जाएगी है। इसको लेकर जिला पूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं को निर्देश दिए हैं कि पीएनजी वाले उपभोक्ता जिनके पास एलपीजी कनेक्शन हैं वह किसी भी दशा में गैस सिलेण्डर न तो बुक करें नाहीं अनाश्वयक रूप से उन्हें एकत्र करें। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने ये जानकारी दी। वहीं नाहल गांव में 14 सिलेंडर बरामद किये गये हैं।