गाजियाबाद (युग करवट)। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में मंगलवार को एक बार फिर पासपोर्ट लोक अदालत का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुरू स्वरूप ने आवेदकों की समस्याओं को सुना। एक दिन में ही 50लम्बित फाइलों का निस्तारण किया गया। उन्होंने आवेदकों से सीधे संवाद कर उनके मामलों की समीक्षा की, और उनका निस्तारण किया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की नागरिकों को सुगम, पारदर्शी व प्रभावी सेवाएं प्रदान की जाती रहेंगी। ताकि आवेदकों को राहत मिल सके।