१५ फरवरी को नवयुग मार्केट से १२ बजे शुरू होगी यात्रा
गाजियाबाद (युग करवट)। हर वर्ष की तरह इस बार भी शिवरात्रि पर १५ फरवरी को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। इस बार इस यात्रा में पहली बार अंतर्राष्टï्रीय गुरु प्रसाद स्वामी महाराज रथ यात्रा में शामिल होंगे।
इस्कॉन मंदिर के कई राज्यों के प्रभारी आदिकर्ता ने बताया कि जगन्नाथ रथ यात्रा दोपहर को १२ बजे नवयुग मार्केट से शुरू होगी। ये रथ यात्रा ठाकुरद्वारा, दिल्ली गेट, चोपला, मालीवाड़ा, बसंत रोड, होली चाइल्ड चौराहे से होती हुई नासिरपुर फाटक कविनगर रामलीला मैदान होते हुए इंग्राह्मï इंस्टीट्यू से हरे कृष्णा मार्ग में प्रवेश करेगी। आदिकर्ता ने बताया कि सेक्टर-10 और 14 के चौराहों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। देर रात को यात्रा सेक्टर-11/३५ इस्कॉन मंदिर पर पहुंचेगी। आदिकर्ता ने बताया कि इस बार यात्रा में परम पूज्य गुरु प्रसाद स्वामी महाराज एवं प्रबोधनंद सरस्वती स्वामी महाराज भी शामिल होंगे। वहीं इस्कॉन मंदिर के प्रबंधक सुरेश्वरदास ने बताया कि इस बार राजनगर स्थित मोंगा चौराहे पर एक भव्य मंच बनाया गया है जहां पर यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों का अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार अंतर्राष्टï्रीय गुरु परम पूज्य गुरु स्वामी महाराज के यात्रा में शामिल होने से भक्तों काफी उत्साह है।