गाजियाबाद (युग करवट)। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में २५ जनवरी को दो नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी थी। उक्त वारदात का खुलासा करते हुए लोनी बॉर्डर थाने के एसएचओ हरेंद्र सिंह मलिक की टीम ने जब पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तो गोली मारने के पीछे वादी यानि घायल महिला के पति हरिशंकर उर्फ हरीश निवासी बी ६१ लाल बाग कॉलोनी की साजिश निकली। डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाने के एसएचओ हरेंद्र सिंह मलिक की टीम ने खुलासे के दौरान घायल महिला के पति हरिशंकर उर्फ हरीश के अलावा विनीत राजपूत, विभोर शर्मा, राज बैसला व अर्जुन निवासी रामविहार व इंद्रापुरी हैं। पूछताछ में हरीश ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर शक था कि उसके किसी से अवैध संबंध हैं।