गाजियाबाद (युग करवट)। नन्दग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनगर एक्सटेंशन की ब्लूमून सोसाइटी के १२वें माले पर स्थित फ्लैट संख्या १२०२ में रहने वाले दुबई की कंपनी के लॉजस्टिक मैनेजर रघुकुल तिलक पुत्र तरूण कुमार सिंह ने १३वें माले से कूदकर मौत को गले लगा लिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नन्दग्राम थाना पुलिस ने मृतक मैनेजर के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाकर उसकी मौत की गुत्थी सुलझाने के प्रयास करने शुरू कर दिये। यह जानकारी देते हुए एसीपी नन्दग्राम जियाउदï्दीन अहमद ने बताया कि प्राथमिक जांच में जो बात सामने आई है उससे पता चला है कि रघुकुल तिलक की शादी पांच साल पहले हुई थी। किन्ही कारणों से पति पत्नी तलाक लेकर अलग हो गये थे। तलाक के बाद से रघुकुल तिलक तनावग्रसत रहने लगा था। श्री अहमद ने बताया कि ऐसा हो सकता है कि इसी तनाव के चलते रघुकुल तिलक ने हाईराइज सोसाइटी के शीर्ष माले से कूदकर आजमहत्या की हो। श्री अहमद ने बताया कि मेनेजर की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिये पुलिस हर एंगिल पर जांच कर रही है।