गाजियाबाद (युग करवट)। अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि शालीमार गार्डन मण्डल में मनाई गई। वार्ड-37 के पार्षद रवि भाटी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। भाजपा शालीमार गार्डन मण्डल अध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन त्याग, तपस्या और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। इस अवसर पर आदेश तिवारी, दीपक ठाकुर, अन्नू पाहवा, शालू सिंह, निधि उपाध्याय, धर्मपाल चौधरी, विजय गौतम, गौरव गर्ग, नंदकिशोर सक्सेना, उदयभान ठाकुर, मनोज, संतोष, मोनू, लाला मावी आदि मौजूद रहे।