गाजियाबाद (युग करवट)। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायरा गांव के जंगल में स्थित परमहंस आश्रम के आस-पास रहने वो एक दर्जन से मोर रहस्यमय हालात में मौत का शिकार हो गये। ग्रामीणों ने जब इतनी बड़ी तादात में मोरों को मृतावस्था में देखा तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया।
इसके बाद जहां घटानास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई वहीं पुलिस व प्रशासन से लेकर वन्य विभाग के अधिकारी भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच करने में जुट गये। एसीपी लोनी सिद्घार्थ गौतम का कहना है कि प्राथमिक जांच में जो बात सामने आ रही है उससे लग रहा है कि मोरों की मौत खेतों में डाले गये विषैले कैमिकल से युक्त दाने व कीड़े खाने से हो गई होगी। उधर कई वन्यजीव प्रेमियों की सोच व इलाके में चल रही चर्चा में जो बात निकलकर सामने आ रही थी उसमें कहा जा रहा था मोरों की हत्या विषैला पदार्थ खिलाकर साजिश के तहत की गई है। एसीपी लोनी का कहना है कि मोरों की मौत के पीछे की असलियत का पता लगाने के लिये पुलिस हर एंग्लि पर जांच कर रही है। साथ ही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने का भी इंतजार किया जा रहा है।