नई दिल्ली (युग करवट)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख अजित पवार का अंतिम संस्कार आज बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में किया गया। बेटे पार्थ और जय पवार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। अपने नेता के आखिरी दर्शन करने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग नम आंखों से अजित पवार को अंतिम विदाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अजित पवार के बेटे पार्थ और जय ने अपने पिता और एनसीपी प्रमुख के अंतिम संस्कार में शामिल हुए एनसीपी समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का हाथ जोडक़र आभार जताया।