कुछ पार्षद महापौर को दे सकते हैं इस्तीफा
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम बोर्ड की बैठक ७ मार्च को होगी, लेकिन इससे पहले ही पार्षदों में भारी आक्रोश है। बैठक में निगम द्वारा बढ़ाये गये हाउस टैक्स को लेकर खुलकर सभी निगम पार्षद विरोध करते हुए दिखाई देगे। निगम पार्षद इसे खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला कदम बता रहे हैं। पाषदों का कहना है कि हाउस टैक्स बढ़ाने से पहले निगम कार्यकारिणी में रखना चाहिए जो नंही किया गया उसके बाद ही बोर्ड में लाया जा सकता है। लेकिन निगम ने इस नियम को ताक पर रख दिया। पार्षदों ने कहा कि यह निगम की तानाशाही और लोकतंत्र का गला घोंटने वाला कदम है। सूत्रों ने बताया कि बोर्ड बैठक से पहले निगम पार्षदों ने एक बैठक की बैठक में हाउस टैक्स को जोरदार विरोध करने की रणनीति पर चर्चा की। बैठक के दौरान भाजपा के निगम पार्षदों ने महापौर को अपना इस्तीफा देने की बात कही।