गाजियाबाद (युग करवट)। सोमवार को पूरे प्रदेश में नव चयनित आंगनबाड़ी व सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। तो वहीं गाजियाबाद में विकास भवन सभागार में मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी ने नियुक्ति पत्रों का वितरण किया। इससे पूर्व सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। इसके उपरंात 49 आंगनबाड़ी व 139 सहायिकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इसके अलावा केन्द्र पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ग्रोथ मानीटिरिंग डिवाइस व स्मार्टफोन का भी वितरण किया गया। इस मौके पर एडीएम सिटी विकास कश्यप, जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि वाष्र्णेय आदि मौजूद रहीं।