गाजियाबाद (युग करवट)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिगिवजय सिंह आज शालीमार गार्डन पहुंचे। यहां उन्होंने कांगे्रस नेता नरेन्द्र राठी के आवास पर पहुंचकर उनकी माता प्रकाशी देवी के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्घांजलि दी। उनका कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, डक्टर संजीव शर्मा, आदि अनेक कांग्रेस नेता मौजूद रहे। दिग्विजय सिंह ने नरेन्द्र राठी के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें ढाढस बंधाया।