प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। नन्दग्राम थाना क्षेत्र ४० फुटा रोड गली नंबर १२ में रहने वाली जो तीन नाबालिग लडक़ी व एक किशोर रहस्यमय हालात में लापता हो गये थे। उन्हें एसएचओ नन्दग्राम थाने की पुलिस ने जब अमृतसर से सकुशल बरामद किया। उन्होंने बताया कि वो अपनी मर्जी से घर छोडक़र अमृतसर चले गये थे। चारों ममेरे फुफेरे भाई बहन हैं। उनकी मां व मामी में आये दिन कहासुनी व क्लेश रहता था। वो दोनों उनके मिलने और साथ खेलने पर न केवल रोक लगाती है बल्कि उनकी पिटाई भी करती रहती है। इससे दुखी होकर ही उन चारों ने अपने अपने घर छोडऩे का नाम बना लिया। उसके बाद फुफेरी बहन १७ वर्षीय काजल अपनी बहन १३ वर्षीय अंशिका और १५ वर्षीय भाई अंशू के अलावा मामा की १३ वर्षीय लडक़ी खुशी के साथ मिलकर घर छोडऩे की योजना बना डाली। एसएचओ नन्दग्राम उन्एमेश कुमार सिंह ने टीम के सहयोग से चारों बच्चों की मात्र ४८ घंटे के अंदर ही उन्हें सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार बच्चों को बरामद करने के लिये सैंकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये। सर्विलांस सिस्टम के सहित अन्य हाईटैक तकनीकि का भी सहारा लिया गया।