गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम के मोहन नगर जोन में साहिबाबाद क्षेत्र में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संजीव के द्वारा कार्यवाही कराई गई तथा पॉलिथीन के गोदाम से 27473 किलो पॉलिथीन जब्त की गई और 2 लाख का जुर्माना भी वसूला गया।
इस दौरान जोनल प्रभारी एसपी सिंह, तथा चीफ सेनेटरी ऑफिसर विनोद भी उपस्थित रहे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश ने बताया कि नगर निगम लगातार प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध कार्यवाही कर रहा है। इसी क्रम में साहिबाबाद क्षेत्र के मसर्स हरियाणा गोल्डन ट्रांसपोर्ट गोदाम पर पहुंचकर निगम स्वास्थ्य विभाग टीम ने कार्यवाही की पॉलिथीन जप्त करते हुए मौके पर पॉलिथीन को कांटे पर तुलवाया गया। 2 लाख का जुर्माना भी वसूला गया।