गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम कार्यकारिणी सदन बनकर तैयार हो गया है। शुक्रवार को नगर निगम को सौंपा दिया जाएगा। लगभग ७० लाख की लागत से बने निगम कार्यकारिणी हॉल में कई विशेषताए है। चारो तरफ दिवारो को साउंड पु्रफ बनाया गया है। कार्यकारिणी हॉल में ६० कुर्सी के साथ के साथ दो बड़ी हाईटैक कुर्सी लगाई गई हैं। इस हॉल में नगर आयुक्त व महापौर के बैठने की दिशा भी चेंज की गई है। नये कार्यकारिणी हॉल में ११० इंच की बड़ी एलईडी लगाई जा रही है। जिसमें ऑनलाइन जूम मीटिंग के साथ साथ संवाद भी किया जाएगा। निगम अधिकारियों की होने वाली वीडियो कॅाफ्रेंसिंग भी नए कार्यकारिणी हॉल में होगी। हॉल के अंदर लग्जरी चीजों से सजाया जा रहा है।