गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम मुख्यालय में कार्य करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक तथा अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार द्वारा वर्दी भेंट की गई। पुरुष कर्मचारियों के लिए सफारी सूट तथा महिला कर्मचारियों के लिए सूट की व्यवस्था कराई गई। उपस्थित कर्मचारियों से नगर आयुक्त द्वारा वार्ता करते हुए उनके परिवार जनों का हाल जाना साथ ही। कार्यस्थल पर सुविधा बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। लगभग 180 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी भेंट की गई, जिसमें अनुचर तथा गैंगमैन शामिल किए गए। गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनुराग नागर, मयूर गिरधर, महेंद्र, उप मंत्री भीम उपस्थित रहे।