गाजियाबाद (युग करवट)। डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी की स्वॉट टीम ने मुरादनगर एसओ अंकित कुमार की टीम के साथ मिलकर फर्जी जीएसटी का सहारा लेकर ब्रांडिड मेडिशन कंपनी के नाम पर नकली दवाईयों को अवैध कारोबार करने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इन ड्रग माफियाओं के पास से लाखों की कीमत की दवाईयां एवं सप्लाई में प्रयुक्त होने वाली वैगन आर कार बरामद कर ली। डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मयंक अग्रवाल निवासी तिबड़ा कॉलोनी बाग कॉलोनी मोदीनगर, इनूप गर्ग निवासी बंसाराम पार्क बिन्दापुरम वैस्ट उत्तमनगर दिल्ली, तुषार ठाकुर निवासी सुभाषनगर घूकना नन्दग्राम, आकाश ठाकुर निवासी दीवान फार्म हिंडन विहार नन्दग्राम और नितिन त्यागी निवासी निवाड़ी को गिरफ्तार किया गया है। जालसाजों ने बताया कि वह नकली दवा सोनीपत में स्थित सुबको लेबोट्रीज में बनवाते हैं। दवाईयों के ढ़क्कन व डिब्बियां मेरठ निवासी कमाूदï्दीन और रैपर मुत्तमिल निवासी मेरठ के यहां बनवाते हैं। इस गोरखधंधे को बढ़ाने में जलालाबाद निवासी जोनी सिंह व फरमान का अहïम किरदार है।