प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। सिटी जोन के एक थाने में लव जेहाद का मामला उजागर हुआ है। सूत्रों के अनुसार विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने क्रासिंग रिपब्लिक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि धर्म संप्रदाय विशेष के युवक ने उससे अपना नाम धर्म छुपाकर शारारिक संबंध बनाये।
उसके बाद वह उसके साथ लिव इन रिलेेशन में रहने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपित युवक की गिरफ्तार के प्रयास करने शुरू कर दिये है। पुलिस का कहना है कि नामजद अभियुक्त को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा।