गाजियाबाद (युग करवट)। जीटी रोड़ पर जाम की समस्या से परेशान हो रहे लोगो को बड़ी राहत मिलने वाली है। भाजपा सासंद अतुल गर्ग व शहर विधायक संजीव शर्मा के प्रयास से दौलतपुरा से हनुमान मंदिर लाल कुआं तक सोलह करोड़ चौंतीस लाख की लागत से चौड़ीकरण, सौन्दर्यीकरण, डिवाईडर रोड़ का उदघाटन किया गया। सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि भाटिया मोड़ से लाल कुआं तक चौड़ीकरण के बाद लोगो को काफी राहत मिलेगी। शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि कई साल से जीटी रोड के आस पास बनी कालोनी को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब जाम से मुक्ति मिलेगी इस अवसर पर अनुज मित्तल, वीनील दत्त राय, अजय चोपड़ा, रधुनन्दन शर्मा मौजूद रहे।