गाजियाबाद (युग करवट)। मिजोरम के राज्यपाल रिटायर्ड जनरल वीके सिंह दो फरवरी को अपने राजनगर स्थित आवास पर लोगों से मुलाकात करेंगे। वह अपने राजनगर स्थित आवास पर लोगों से दोपहर 12बजे से ढाई बजे तक उपस्थित रहेंगे। बता दें कि पूर्व सांसद वीके सिंह गाजियाबाद वासियों से खास लगाव रखते हैं। ऐसे में जब भी उनका दिल्ली एनसीआर में आना होता है व अपने गाजियाबाद के राजनगर आवास पर जरूर कार्यकर्ता, समर्थकों से मिलते हैं। मिजोरम के राज्यपाल बनने के बाद कई बाद यहां आकर लोगों से मिल चुके हैं। अब एक बार फिर दो फरवरी को वह गाजियाबाद आ रहे हैं।