गाजियाबाद (युग करवट)। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे राजा उर्फ शेरू निवासी मकान नंबर ए-७० गली नंबर २ आरम रोड दीनदयालपुरी व विमला उर्फ पाकिस्तानी पत्नी स्व. ओमप्रकाश निवासी मकान नंबर २० गली नंबर १ दीनदयालपुरी नन्दग्राम को एसएचओ उमेश कुमार सिंह की टीम ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक जहां राजा उर्फ शूरू व विमला उर्फ पाकिस्तानी पर अनेक मुकदमे दर्ज हैं वहीं विमला पाकिस्तानी नन्दग्राम थाने की हिस्ट्रीशीटर भी है।