गाजियाबाद (युग करवट)। डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी के निर्देश में देहात जोन पुलिस ने एक बार फिर से लूट, स्नेचिंग, चोरी अथवा गुमशुुदा मोबाइल के अभियोगों से संबंधित एक करोड़ कीमत के ६०० मोबाइल फोन बरामद किए। डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि गत वर्ष जहां ९३६ मोबाइल फोन बरामद किये गये थे वहीं इस वर्ष अभी तक उनके जोन की पुलिस ८८१ मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। अब जो ६०० मोबाइल फोन बरामद करके उनके स्वामियों को लौटाये गए हैं। उनमें लोनी पुलिस ने ७५, ट्रोनिका सिटी ने ६५, लोनी बॉर्डर ने ७१, मसूरी ने ८०, मुरादनगर ने ६२, अंकुर विहार ने ६०, मोदीनगर ने ७५, निवाड़ी ने ५८ व भोजपुर थाना पुलिस के द्वारा बरामद किये गये ५७ मोबाइल फोन शामिल हैं।