गाजियाबाद (युग करवट)। इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में छापा मारकर वहां रह रहे कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने मौके से प्रतिबंधित बोर के अत्याधुनिक हथियारों की खेप भी बरामद की है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने जिस स्तर के सस्पेक्टï्स को पकड़ा है और जिस प्रकार के अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं उससे तो किसी बड़े गैंग अथवा राष्टï्र विराधी तत्व होने की आशंका भी स्थानीय लोगों के द्वारा जताई जा रही है। उधर जब इस मामले में एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि अभी तक लोनी बॉर्डर पुलिस के पास यह जानकारी भी नहीं है कि दिल्ली पुलिस ने कब और कहां छापा मारा और पुलिस किन लोगों को व किस प्रकार के हथियारों के साथ गिरफ्तार करके ले गई। श्री राय ने बताया कि इस सूचना के बाद पुलिस इस मामले की असलियत का पता लगाने के लिये दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से जानकारी हासिल कर रही है। उधर इस छापे की सूचना के बाद लोनी में तरह तरह की चर्चाएं चल रही थी। कुछ पकड़े गये गये स्लीप सेल से जुड़े राष्टï्र विरोधी तत्व तो कुछ किसी बड़े गैंग के सरनगा व उसके साथी होने की बात करते दिखाई दे रहे थे।