गाजियाबाद (युग करवट)। लैण्डक्राफ्ट डवलपर्स द्वारा हॉर्टिकल्चर एंड फ्लोरिकल्चर सोसायटीज के सहयोग से लैण्डक्राफ्ट में चल रहे तीन दिवसीय फ्लावर शो का समापन हो गया। फ्लावर शो का समापन समारोह में डीसीपी धवल जायसवाल, सहायक पुलिस आयुक्त रितेश त्रिपाठी, सूर्यबली मौर्य, जियाउद्दीन अहमद, प्रियाश्री पाल, रजत कुमार शामिल हुए। रविवार के अवकाश में दर्शकों की खासी भीड़ रही। स्टैचू ऑर्टिस्ट के साथ लोगों ने सेल्फी ली। फ्लावर शो प्रदर्शनी में ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधे, वायु प्रदूषण को शुद्घ करने वाले, मेडिसिनल प्लांट, फूलों से बनाया गया ओम सेल्फी पाइंट मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। अंतिम दिन लोगों ने फूड स्टॉल पर विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में आयोजक ललित जायसवाल, राकेश गोयल, रमा त्यागी, रश्मि अग्रवाल, डीके शर्मा, निर्माश अग्रवाल, दिवाकर सिंघल, दिव्यांशु सिंघल, विकास जैन आदि मौजूद रहे।