नई दिल्ली (युग करवट)। बीएनपी नेता तारिक रहमान ने मंगलवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह संविधान के अनुसार संसद के साउथ प्लाजा में हुआ, जहां राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई। यह मौके पर लगभग 1,200 अतिथि मौजूद थे। जमात इस्लामी के चीफ शफीकुर रहमान को विपक्ष का नेता चुना गया है, जबकि नेशनल सिटिजन्स पार्टी की कन्वीनर नाहिद इस्लाम विपक्ष की चीफ व्हिप होंगी।
अटकलें इस बात की तेज है कि खलीलुर्रहमान बांग्लादेश के अगले विदेश मंत्री बन सकते हैं। खलीलुर रहमान ने मोहम्मद यूनुस के अंतरिम शासन के दौरान नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर के तौर पर काम किया था। चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान को बधाई दी है।
यह जानकारी चीनी दूतावास के आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा की गई। बधाई संदेश में ली कियांग ने कहा कि चीन और बांग्लादेश पड़ोसी देश हैं और दोनों के बीच लंबे समय से दोस्ताना संबंध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी सरकार बांग्लादेश की नई सरकार को देश को सुचारू और स्थिर रूप से चलाने में मदद करेगी।