गाजियाबाद (युग करवट)। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। ५६१ अधिवक्ताओं ने मतदान किया। सुबह दस बजे से पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। उत्साह के बीच अधिवक्ताओं ने अपने पसंदीदा प्रत्याशी का समर्थन करते हुए मत का इस्तेमाल किया। अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार वर्मा, अरूण कुमार चौधरी,मनोज कुमार शर्मा, सचिव पद पर दीपक बाष्र्णाय, विशाल सिरोही,उपाध्यक्ष पद पर विजय कसाना, शैकेन्द्र कुमार चौहान, सह सचिव पद पर महेन्द्र शर्मा, सुशान्त कुमार जोनी, सांस्कृति सचिव पद पर गुलिस्ता, रश्मि सिन्हा, वसीम खान, कोषाध्यक्ष पद पर हर्षित शर्मा, ब्रजेश यादव, कार्यकारिणी पद पर दीपक चौहान, गजराज सिंह, पूजा अरोड़ा, सागर शर्मा, विवेक कुमार गुप्ता, विवेक त्यागी ने पर्चा भरा। सभी उम्मदीवारों ने अपनी जीत को लेकर रणनीति बनाते हुए नजर आए। खबर लिखे जाने तक चुनाव का रिजल्ट नही आ पाया।