गाजियाबाद (युग करवट)। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अध्यक्ष पद के लिए इस बार मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। तीन प्रत्याशी इस पद के लिए मैदान में हैं। अन्य पदों पर भी जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। सभी उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में जुट गए हैं और वकीलों के बीच बैठकों का दौर तेज हो गया है। चुनाव अधिकारी संजय यादव ने बताया कि सभी प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया है। १३ फरवरी को सुबह १० बजे से शाम ४ बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के आधे घंटे बाद मतगणना शुरू होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव को लेकर वकीलों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रत्याशी अपने समर्थन में जुट गए हैं। वहीं मतदाता भी सोच-समझकर फैसला लेने की रणनीति बना रहे हैं। अब सभी की निगाहें १३ फरवरी के मतदान पर टिकी हैं ।