गाजियाबाद (युग करवट)। नशीले कफ सिरफ का कारोबार करने वाले गैंग के सदस्य सौरभ त्यागी की दो करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया है। डीसीपी सिटी धवल जायसवा ने बताया कि पुलिस ने सौरभ त्यागी और अपनी पत्नी के नाम से जो संपत्ति अर्जित की गई थी उसमें कृष्णा अपरा डी माल शक्ति खण्ड २ की दुकान नंबर ३०, एरोस मार्किट शक्तिखण्ड २ में स्थित दुकान संख्या १६, दुकान संख्या १९ न्याय खण्ड १, वैगन आर, हुंडई ग्रैंड हुंडई क्रेटा व वैगनआर कार आदि शामिल हैं। इस प्रकरण में कमिश्नरेट पुलिस अब तक जहां आठ अभियुक्तों को जेल भेज चुकी हैं वहीं उनके पास से ३ करोड़ ४० लाख की कीमत का कफर सिरप, २० लाख कैश और चार ट्रक व अन्य सामान बरामद कर चुकी है।