गाजियाबाद (युग करवट)। नगर आयुक्त तथा विजयनगर जोन के पार्षदों द्वारा निगम मुख्यालय में डॉग कैचिंग वैन का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के मौके उपमुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी अनुज, मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी आशीष त्रिपाठी, पार्षद कन्हैया, देवनारायण शर्मा, भारत गौतम, संतोष उपस्थित रहे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया पूर्व में 4 डॉग कैचिंग वैन निगम में थी। रोस्टर के अनुसार निराश्रित श्वान को पकडऩे का कार्य किया जा रहा है। एनिमल बर्थ कंट्रोल अभियान में तेजी आएगी नगर आयुक्त द्वारा डॉग कैचिंग वैन को विजयनगर के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश टीम को दिए गए। अनुज द्वारा बताया गया कोटक बैंक के माध्यम से सीएसआर में नगर निगम को डॉग कैचिंग वैन उपलब्ध कराई गई हैै।