आज होगा नवनिर्मित लिंक रोड थाने का लोकार्पण
गाजियाबाद (युग करवट)। आज पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड के द्वारा हाईटैक तकनीकि एवं फाईव स्टार सुविधाओं के मानकों के आधार पर निर्मित किये गये लिंक रोड थाने के नये भवन का लोकार्पण किया जायेगा। इस पहलू को दृष्टिगत रखते हुए डीसीपी सिटी के अलावा ट्रांस हिंडन डीसीपी का कार्यभार संभाल रहे धवल जायसवाल ने इस थाने का निरीक्षण करके यहां की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कई बिन्दूओं को लेकर श्री जायसवाल ने अधिनस्थों को दिशा निर्देशित भी किया। इस अवसर पर उनके साथ एसीपी साहिबाबाद एएसपी श्वेता यादव और एसएचओ लिंक रोड रविंद्र चंद्र पंत के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।