पांच और आईपीएस के हुए ट्रांसफर
लखनऊ/गाजियाबाद (युग करवट)। शासन ने पांच और आईपीएस के ट्रांसफर कर दिये। इस जबादले के दौरान पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्घनगर में डीसीपी के पद पर रहे आईपीएस यमुना प्रसाद का प्रमोशन होने पर उन्हें डीआईजी पीटीएस मुरादाबाद बनाया है। इसके अलावा डीआईजी भ्रष्टïाचार निवारण संगठन लखनऊ अखिलेश कुमार चौरसिया को पुलिस उपमहानिरीक्षक स्थापना मुख्यालय, डीआईजी/एसएसपी एसटीएम लखनऊ धुले सुशील चंद्रभान को उपमहानिरीक्षक एसटीएफ, मुख्यालय से सम्बद्घ डीआईजी/एसपी हेमराज मीना को उपमहानिरीक्षक एसआईएफएस लखनऊ और डीआईजी/कमाडेंट ४४वीं वाहिनी पीएसी मेरठ सचिंद्र पटेल को पुलिस उपमहानिरीक्षक भ्रष्टïाचार निवारण संगठन लखनऊ बनाया है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही पीपीएस की भी बड़ी तबादला एक्सप्रैस भी रवाना हो जायेगी। इस तबादला एक्स्रपैस में कुछ डीसीपी व एसपी स्तर के अधिकारियों के सवार होने की प्रबल संभावना है।