गाजियाबाद (युग करवट)। हापुड जनपद में डायल ११२ के प्रभारी के पद पर तैनात रहे इंस्पेक्टर जयकरन सिंह का प्रमोशन डीएसपी के पद पर हो गया था। उनके डीएसपी बनने पर कप्तान कुंवर ज्ञान्नजय सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने उनके कंधों पर सिल्वर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर कप्तान ने डीएसपी जयकरन सिंह को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं भी दी।