आईएएमए और स्टेट जीएसटी के बीच हुआ टी-20 मुकाबला
गाजियाबाद (युग करवट)। नेहरू स्टेडियम में ऑल इंडिया मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन और स्टेट जीएसटी विभाग की टीमों के बीच टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच में डीएम रविन्द्र मांदड ने 13 चौकों और छह छक्कों के मदद से मात्र 65 गेंदों पर शानदार 122 रन बनाए। आईएएमए ने पहले बल्लेबाजी कर छह विकेट पर 176 रन बनाए। स्टेट जीएसटी ने मात्र तीन विकेट खोकर 181 रन बनाए और मैच जीत लिया। इस अवसर पर दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड भी मैच देखने पहुंचे। इस दौरान टीम आईएएमए में मनजीत सिंह, कमल कपूर, करण अरोड़ा, कपिल जैन, दिग्विजय सिंह, पारस अग्रवाल, तरूण अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, दिलीप सिंह, ईशान मक्कर, हिमांशु अरोड़ा, अनंत मित्तल, गौरव गर्ग, अनिल तनेजा, सौरभ मित्तल, नवीन अग्रवाल, टीम स्टेट जीएसटी में एडिशनल कमिश्नर संदीप भागिया, जॉइंट कमिश्नर दीप रतन, डिप्टी कमिश्नर मुकेश, डिप्टी कमिश्नर बबूलेश, डिप्टी कमिश्नर जेपी, डिप्टी कमिश्नर चंद्रकांत, भानु, कपिल, प्रशांत, अनुराग, हर्षित, राहुल प्रणय शामिल रहे। इस दौरान आईएएमए अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, संजीव सचदेेव, नवीन अग्रवाल, अनिल तनेजा, सौरभ मित्तल, मनजीत सिंह, दीपक शर्मा मौजूद रहे।