ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। कृषकों को अधिक से अधिक फार्मर रजिस्ट्री कराने के उद्देश्य से डीएम मेधा रूपम द्वारा प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि प्रचार वाहन से किसानों को अवगत कराया जायेगा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर आईडी आवश्यक होगी। साथ ही राज्य एवं भारत सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य की जा रही है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, अपर कृषि अधिकारी दिव्यम यादव, प्रधान सहायक यतीश शर्मा, वरिष्ठ सहायक प्रशांत कुमार तथा सतीश भाटी उपस्थित रहे।