धरनारत ग्रामीणों ने कहा, नहीं बनने देंगे डंपिग ग्राउंड
नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। डंपिंग ग्राउंड विरोधी मंच के बैनर तले मीरपुर हिन्दु गांव में चल रहे धरने पर शुक्रवार को किसानों से वार्ता करने डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक पहुंचे। दोपहर बाद हुई इस वार्ता में अधिकारियों ने ग्रामीणों के समक्ष डंपिंग ग्राउंड को लेकर मामला रखा।
नगरायुक्त ने ग्रामीणों को सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट की खूबियां बताई। साथ ही कहा कि यहां नगर निगम का कचना नहीं आएगा। डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने भी इस मामले में बीच का रास्ता निकालने और गांव के विकास कार्यो को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। लेकिन आंदोलन कर रहे नीरज त्यागी ने कई सवाल अधिकारियों के समक्ष रखे। जिसमें नवादा गांव के चारो और जलभराव की समस्या, ट्रोनिका सिटी में वैकल्पिक विद्युत प्लांट जो ट्रॉनिका सिटी सहित सभी क्षेत्र की वैकल्पिक विद्युत सप्लाई के लिए बनाया गया था, एक दिन भी नहीं चला। ग्रामीणों ने अधिकारियों से स्पष्टï कहा है कि गांव में डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने दिया जाएगा। इस अवसर ग्रामीणों की ओर से भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मलिक, टिकैत संगठन से बिल्लू प्रधान, टीनू चौधरी, मुकेश त्यागी, महेश त्यागी, पवन मंडार, तेजराम मंडार, राजेन्द्र बेंसला, रविन्द्र त्यागी, सुरेन्द्र चौहान, महेन्द्र सिंह त्यागी, अशोक, लीलू त्यागी,बिजेन्द्र त्यागी, दीपक त्यागी, मोहम्मदीन, बाालकनाथ महाराज, फूल सिंह, लक्ष्य त्यागी, मनीष्ज्ञा त्यागी, रेशम देवी, संतरा, धरमवती, शिवानी त्यागी आदि मौजूद रहे।