गाजियाबाद (युग करवट)। डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने जिला मुख्यालय कक्ष में जनसुनवाई की। इस दौरान राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित कई विभागों की शिकायतें मिली। साथ ही अवैध कब्जों की शिकायतें भी मिली। जिसपर डीएम ने संयुक्त टीम को जांच के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा डीएम ने कहा कि विरासत के आधार पर आवेदित शस्त्र लाइसेंस आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है।