गाजियाबाद (युग करवट)। शहर की सडक़ों और ग्रीन बेल्ट को स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने एक पहल शुरू की है। निगम क्षेत्र में आने वाले सभी फ्लाईओवर के पिलर का सौन्दर्यकरण कराया जा रहा है। ठाकुर द्वारा फ्लाईओवर के १७ पिलरो पर महादेव की प्रतिमा के साथ साथ चार धाम व १२ ज्योर्तिलिंग के दर्शन होगे वही कुछ फ्लाईओवर के पिलर पर देश के ईतहास के साथ शहीदों की शहादत को दर्शाया जाएगा। दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले फ्लाईओवर के पिलर पर यूपी के अलग अलग जिलो की झलकियां दिखाई देगी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सभी फ्लाईओवर को पेंिटंग से अलग अलग थीम से सौन्दर्यकरण कराया जा रहा है। निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए र्हंै कि अवैध पोस्टर, बैनर और होर्डिंग तुरंत हटाए जाएं।