गाजियाबाद (युग करवट)। अपराध नियंत्रण के लिये डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष दशरथ पाटिल के द्वारा शुरू की गई मुहिम को उस समय बड़ी सफलता मिली कि जब उनके जोन की पुलिस ने चोरी अथवा गुम हुए ७५ लाख कीमत के २५४ मोबाइल लौटाकर ढ़ाई सौ परिवारों के चेहरे खिला दिये। पुलिस द्वारा बरामद किये गये मोबाइल को डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष दशरथ पाटिल के द्वारा जब उनके स्वॉमियों को बरामद किया गया तो उनके चेहरे की खुशी साफ साफ दिखाई दे रही थी। इस संदर्भ में श्री पाटिल ले बताया कि कौशांबी थाने के एसएचओ अजय कुमार शर्मा की टीम ने ६०, इंदिरापुरम थाने के एसएचओ रवेंद्र गौतम की टीम ने ५०, शालीमार गार्डन थाने के एसएचओ ब्रजेश कुमार सिंह की टीम ने ४२, थाना खोड़ा के एसएचओ नरेश शर्मा की टीम ने ३२, साहिबाबाद थाने के एसएचओ योगेंद्र सिंह की टीम ने २१, लिंक रोड थाने के एसएचओ रविंद्र चंद्र पंत की टीम ने ३० व टीला मोड़ थाने के एसएचओ रवि बालियान की टीम ने १९ मोबाइल बरामद किये।