गाजियाबाद (युग करवट)। विजयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैक्टर नौ चौकी में स्थित सर्राफ विजय सोनी ज्वैलरी शॉप में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों के जेवरात, रुपये व कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद विजयनगर थाना पुलिस भी घंटनास्थल पर पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। इस संदर्भ में एसीपी कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।