नोएडा (युग करवट)। थाना ईकोटेक -3 पुलिस ने मंगलवार को मुलायम सिंह पुत्र परसू सिंह निवासी मध्य प्रदेश तथा चेतन पुत्र जयप्रकाश निवासी गौतम बुद्ध नगर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक अष्टधातु से निर्मित प्राचीन मूर्ति, चांदी की पांडूशीला के आठ टुकड़े, चांदी का एक नारियल, चांदी का कलश आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि सैनी सुनपुरा गांव में स्थित जैन मंदिर के अकाउंटेंट सतीश कुमार ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि मंदिर से दुर्लभ प्राचीन मूर्तियां चोरी की थी जो आठ सौ वर्ष पुरानी हैं तथा इनकी कीमत करोड़ों में है। दोनों जैन मंदिर में काम करते हैं।