ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। लुक्सर जेल में बंद एक किडनी की बीमारी से ग्रसित नाइजीरियन कैदी की अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। जेल सुपरिंटेंडेंट बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक सोलोमन (66 वर्ष)और उसके कई साथियों को वर्ष 2023 के मई माह में थाना बीटा-दो पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से करीब 300 करोड़ की एमडीए ड्रग्स बरामद हुआ था। कैदी लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित था। उसे कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। 2 दिन पूर्व ही वह एम्स से डायलिसिस करवा कर अस्पताल लौटा था। रविवार को उसकी अचानक तबीयत खराब हुई। उसे जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसकी मृत घोषित कर दिया।