गाजियाबाद (युग करवट)। डासना जेल में बंद एक और बंदी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। इस घटना का मीमो मिलने पर मसूरी थाना पुलिस ने मृतक बंदी जय गुप्ता निवासी राजनगर एक्सटेंशन नन्दग्राम की मौत की गुत्थी सुलझाने के प्रयास शुरू कर दिये। एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि रानगर एक्सटेंशन में स्थित ओरा कायमेरा नामक सोसाइटी के फ्लैट संख्या एम १०५ में रहने वाली दीपशिखा शर्मा पत्नी उमेश कुमार शर्मा की हत्या के अभियोग में नन्दग्राम थाना पुलिस ने वादी के किरायेदार जय गुप्ता व उसकी पत्नी आकृति गुप्ता को जेल भेजा था। जेल अधिकारियों के अनुसार जय गुप्ता की तबियत खराब होने पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्ट की रिपोर्ट के आने व जांच पूरी होने के बाद ही बंदी जय गुप्ता की मौत की वजह का पता चल पायेगा।