गाजियाबाद (युग करवट)। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जीडीए वीसी नंद किशोर कलाल ने सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बकाएदारों को राहत देने व राजस्व वसूली के लिए ओटीएस योजना लागू की जा रही है। 28 मार्च को प्रारंभिक सूचना जारी होगी। इसके बाद साप्ताहिक रिपोर्ट चार अप्रैल, 11 अप्रैल, 18 अप्रैल को जारी की जाएगी। जीडीए वीसी ने प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी लंबित व पात्र प्रकरणों में ओटीएस योजना का लाभ दिया जाए इसके लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक योजना का प्रचार प्रसार किया जाए, होर्डिंग्स बैनर आदि लगाए जाएंगे।