गाजियाबाद (युग करवट)। जीडीए वीसी नंदकिशोर कलाल ने जोन प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। जिसमें जोन पांच और छह की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता योगेश पटेल को सौंपी गई है। जोन एक, दो और तीन में प्रवर्तन की जिम्मेदारी ओएसडी राजीव रतन सिंह को दी गई। प्रवर्तन जोन चार का प्रभार अधिशासी अभियंता लवकेश कुमार, जोन सात की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता आलोक रंजन और जोन आठ की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता वीरेन्द्र कुमार सिंह को दी गई है।