146 लोगों का अपने आवास का सपना हुआ पूरा
गाजियाबाद (युग करवट)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 146 ईडब्ल्यूएस आवासों का लॉटरी के माध्यम से आंवटन किया गया। जिससे लोगों का अपने आवास का सपना भी पूरा हुआ। अपने भवन मिलने से आंवटियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोहिया नगर के हिन्दी भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत नूर नगर में निजी विकासकर्ता मैसर्स रॉकफोर्ट डवलपर्स बिल्डर्स द्वारा निर्मित 146 ईडब्ल्यूएस भवनों का आंवटन लाटरी के माध्यम से किया गया। इसके अलावा 13 वेटिंग सूची के आवेदकों के लिए भी लॉटरी प्रक्रिया कराई गई। इस अवसर पर अपर सचिव प्रदीप गुप्ता, एडीएम, परियोजना अधिकारी आदि मौजूद रहे।