नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। जीडीए के प्रवर्तन जोन-7 ने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है। लाजपत नगर के भवन संख्या 133, 133 ए में अतिरिक्त निर्माण, राजेन्द्र सेक्टर-2 में भूखण्ड संख्या 6-146 पर अतिरिक्त तल निर्माण, भूखण्ड संख्या 2-29 पर फ्रंट पर डाली गई टीन शेड, भूखण्ड संख्या 1-21 में फ्रंट में बनाया गया अवैध रूप से टॉयलेट निर्माण को ध्वस्त किया गया है। इस दौरान प्राधिकरण के दस्ते ने निर्माणकर्ताओं को चेतावनी दी है कि दोबारा अवैध निर्माण न किया जाए। इस दौरान लोगों कने जीडीए की कार्रवाई का भारी विरोध भी किया।