गाजियाबाद (युग करवट)। जिले में एक ओर पंचायत उत्सव भवन बनेगा। इसके लिए शासन स्तर से जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा गया है। पूर्व में भोजपुर के खंजरपुर गांव में उत्सव भवन बनाया जा रहा है। इसका टेंडर जारी होने के बाद अगले छह महीने में तैयार हो जाएगा। इस उत्सव भवन को तैयार करने की लागत एक करोड़ 50 लाख रुपए है। जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि पहले जिले में एक ही पंचायत उत्सव भवन के लिए प्रस्ताव आया था। इसकी प्रक्रिया चल रही है। अब शासन ने दूसरे पंचायत उत्सव के लिए भी प्रस्ताव मांगा है। जिसको लेकर तहसील स्तर पर जमीन मांगी गई है। कम से कम यह उत्सव भवन तीन हजार वर्ग मीटर में बनाया जाएगा। इसके अलावा उत्सव भवन तक पहुंचने के लिए रोड कनेक्टिवी भी बेहतर होनी चाहिए। भोजपुर में पहले से ही उत्सव भवन बनाया जा रहा है। ऐसे में दूसरा भवन अन्य विधानसभा क्षेत्र में बनाया जाएगा। यह भवन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बनाया जा रहा है। ताकि ग्रामीणों को अपने ही गांव के आसपास शादी समारोह आदि करने के लिए उपयुक्त स्थान मिल सके।