गाजियाबाद (युग करवट)। यूपीएससी का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। इसमें गाजियाबाद के कई अभ्यर्थियों ने बेहतर रैंक के साथ परीक्षा पास कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद के लोनी के गांव रिश्तल निवासी रोकी कसाना पुत्र राजेन्द्र मास्टर ने यूपीएससी परीक्षा में 542वीं रैंक प्राप्त की है। तो वहीं लोनी निवासी कोमल मावी ने परीक्षा में 314 रैंक प्राप्त की। कोमल मावी का कहना है कि यह एक तरह से सपने के सच होने जैसा है। वहीं सब्जी मंडली निवासी गर्व गर्ग को परीक्षा में 192वीं रैंक मिली है। गौरव की इस सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है। पटेलनगर सेकेण्ड निवासी विवेक कटारिया को 845 वीं रैंक तो पटेल नगर सेकेण्ड निवासी सात्विक शर्मा को भी 327वीं रैंक मिली है।